Short NewsNews
सेवा भारती द्वारा बालसंस्कार केंद्रों पर शिक्षण सामग्री वितरित

- फालना
स्थानीय अशोक नगर व शिवाजी नगर में सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्रों पर आज सेवा भारती जिला अध्यक्ष ओटाराम चौधरी व प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली के सानिध्य में शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
सेवा भारती जिला प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि प्रकल्प शिक्षिका नीलम व तारा दीदी के निर्देशन में चल रहे बाल संस्कार केन्द्रों का चौधरी व माली ने अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए तत्पश्चात मातुश्री चंद्रावती बेन जेठमल जी लुणिया परिवार खिमेल के सौजन्य से ज्यामिट्री बाक्स रबर पेन पेंसिल शार्पनर आदि शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
चौधरी ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया तो माली ने भारत माता की जय के लिए संस्कारों पर बल दिया। माली ने मातुश्री चंद्रावती बेन जेठमल जी लुणिया परिवार खिमेल कि सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि सेवा भारती समिति फालना द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन तथा सामाजिक आयाम के सेवा कार्य व सेवा गतिविधियों की जा रही है।
Very interesting information!Perfect just what I was looking for!