ReligiousNational News

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के निमित्त महिला मंडल द्वारा अतिउत्साह के साथ हो रहे भजन-कीर्तन

सादड़ी|  अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पूरा देश राममय होता जा रहा है,इस क्रम में सादड़ी नगर के महिला मंडल द्वारा स्थानीय श्रीराम मंदिर सहित अलग-अलग स्थानों पर भजन-कीर्तन हो रहे हैं।

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के विजय सिंह माली ने बताया कि कपूर्लिंग महादेव महिला मंडल वार्ड नं 33 द्वारा मैना देवी, कलु बाई, मदन बाई, धनवंती देवी, पुष्पा देवी, तनसुखी, हेमू देवी, कमला देवी, कुंकुम देवी, गंगा बाई के नेतृत्व वार्ड में स्थित श्रीराम मंदिर में प्रतिदिन दोपहर में वाद्ययंत्रों के साथ भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड नं 15 में, वार्ड 24 में, 26 में और वार्ड 30 में भी महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन नियमित रुप से हो रहे हैं।

इसी प्रकार श्रीराम जय राम जय जय राम की धुन के साथ वार्ड नं 1, 3, 4, 5, 7, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31 में नियमित रुप से प्रभातफेरी निकाली जा रही है। 21 जनवरी को निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर युवा वर्ग में जबरदस्त जोश है। गोविंद मीना, दिलीप सोनी, घीसाराम जाट, धीरज राजपुरोहित, मोहनलाल, अरविंद परमार, कृष्ण कावेडिया, रामपाल सिंह मेवाड़ा, पार्षद रमेश प्रजापत, जोगेंद्र चोयल, भंवर घांची, कपूर परिहारिया, श्याम सैन, राजू पुरी, प्रकाश चौहान, श्रवण माली, पन्ना लाल गेहलोत, प्रफुल्ल राव के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। व्यापारी भी रामकाज में जुट चुके हैं। नगर के मंदिरों की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम भी चल रहा है। केसरिया पताका, बैनर व होर्डिंग्स लगाने का काम भी चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि 22जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर नगर वासियों में जबरदस्त उत्साह है।


यह भी पढ़े    एमडीएस माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता अभियान के तहत गली मोहल्ले मे सफाई कर स्वच्छता का सन्देश दिया


एस एम सी एस डीएमसी की विद्यालय विकास में महती भूमिका- प्रधानाचार्य माली

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।
Back to top button
08:10