Newsस्थानीय खबर

स्वावलंबी महिलाओं की आत्मनिर्भर भारत में महत्वपूर्ण भूमिका – माली

  • सादड़ी


स्वावलंबी महिलाओं की आत्मनिर्भर भारत में महत्वपूर्ण भूमिका है।

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सेवा भारती अहर्निश प्रयासरत हैं।हम भी सेवा भारती के सेवा प्रकल्पों का अधिकाधिक लाभ उठाएं। उक्त उद्गार सेवा भारती के सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने स्थानीय अंबेडकर नगर में सेवा भारती द्वारा संचालित सिलाई केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए। माली ने कहा कि महिला घर परिवार की आर्थिक विकास की धुरी है। सिलाई सीखने के बाद स्वावलंबी महिला घर परिवार के सिलाई कार्य करने के साथ जीविकोपार्जन कर पाएगी तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


भारत माता व सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम सेवा भारती के उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी ने सेवा भारती की स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। सेवा भारती प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने सेवा भारती के सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी।प्रकल्प शिक्षिका ललिता ने सिलाई केंद्र की दिनचर्या की जानकारी दी।इस अवसर अंसी,रेखा,लीला, हुलासी कन्या बाई, शोभा, कविता, गंगा, दिव्या समेत कई मातृशक्ति उपस्थित रहीं। सिलाई केंद्र के लिए डाक्टर ललित राठौड़ सहित भामाशाहो ने सिलाई मशीन उपलब्ध कराई है।


उल्लेखनीय है कि नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ सेवा भारती शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन तथा सामाजिक आयाम के सेवा कार्यों व सेवा गतिविधियों का संचालन करती है। सेवा भारती द्वारा नगर में बाल संस्कार केन्द्र,योग केंद्र,सिलाई केंद्र और वैभवश्री का संचालन किया जा रहा है।यह तीसरा सिलाई केंद्र है इससे पूर्व सेवा भारती द्वारा गोरों का बास व मेघवालों का बड़ा बास में सिलाई केंद्र चलाया जा रहा है जिसमें क्रमश 22व 28महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।इस सिलाई केंद्र को लेकर अंबेडकर नगर की महिलाओं में उत्साह देखा गया।आज 20महिलाओं ने पंजीकरण करवाया।

KHUSHAL LUNIYA

KHUSHAL LUNIYA IS A LITTLE CHAMP WHO KNOW WEB DEVELOPMENT AND WEB DESIGN IN CODING LIKE HTML, CSS, JS. ALSO KNOW GRAPHIC DESIGN AND APPOINTED BY LUNIYA TIMES MEDIA AS DESK EDITOR.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button