राजस्थानLifestyle & HealthNews

सरदार नगर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरियाली तीज पर 900 पौधों का सघन वृक्षारोपण

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

बनेड़ा – लुनिया टाइम्स न्यूज़ | संवाददाता – परमेश्वर दमामी | ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और हरियाली तीज के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सरदार नगर द्वारा रविवार को चारागाह भूमि पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पंचायत द्वारा 900 पौधों का रोपण किया गया, जो जापान की मियावाकी पद्धति के माध्यम से द्वितीय चरण में सम्पन्न हुआ। इस विशेष अभियान के अंतर्गत फल वाटिका के निर्माण एवं मियावाकी तकनीक के समीप पौधशाला की भी नींव रखी गई।

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्राम पंचायत सरदार नगर अब तक 3750 पौधों की जिओ टैगिंग कर चुकी है, जो क्षेत्र में पर्यावरणीय संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।

प्रशासन और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में ग्राम प्रशासक बालूराम जाट, ग्राम विकास अधिकारी बुद्धिप्रकाश त्रिपाठी, कनिष्ठ सहायक दिनेश कुमार जीनगर, कृषि पर्यवेक्षक रमेश चंद्र, समाजसेवी मोहन जाट, ग्रामीणजन राजू कुमावत, पीरू भील, मेट एवं नरेगा श्रमिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

इस अभियान में हरड़, बहेड़ा, आंवला, आम, पीपल, त्रिवेणी, रामफल, नीम, जामुन, जाम जैसे विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

प्रकृति और माँ को समर्पित भावपूर्ण संदेश

इस अवसर पर “प्रकृति और माँ का करें सम्मान, आओ लगाएं एक पेड़ माँ के नाम” जैसे भावपूर्ण संदेश के साथ उपस्थित लोगों ने अभियान को सार्थकता प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक चेतना को भी मजबूत करना रहा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button