NewsNational News

जनहित मोर्चा ने टुंडी में अपना तीसरा स्थापना दिवस अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से मनाया

टुंडी 12मई

दीपक पाण्डेय झारखंड 

जनहित मोर्चा ने आज रविवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम एवं उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया।

प्राप्त समाचार के अनुसार जनहित मोर्चा ने आज अपना तीसरा स्थापना दिवस अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टुंडी के शीतलपुर गांव स्थित अपने निजी सचिव मुरारी सिंह के आवासीय कार्यालय में बड़े ही धूमधाम एवं उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया।

WhatsApp Image 2024 05 12 at 18.38.22

कार्यक्रम की शुभारंभ अपने जनहित मोर्चा के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष माना पाठक को फूल माला पहनाकर किया एवं दूरदराज़ से आये सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते माना पाठक ने कहा कि आज जनहित मोर्चा कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत के कारण टुंडी जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुआ है कार्यकर्ता ही संगठन का रीढ़ होता है इसलिए ऐसे लोगों को दरकिनार कर कभी राजनीति नहीं की जा सकती आगे उन्होंने आसन्न लोकसभा चुनाव में सभी का मन की बात को समझ कर किसी एक उम्मीदवार को समर्थन करने की बात कही।

इस स्थापना दिवस में आये सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर जनहित मोर्चा के नंदकिशोर केवट, मुश्ताक अंसारी, अख्तर इमाम, निजामुद्दीन अंसारी, सुमन तिवारी, निजी सचिव मुरारी सिंह, प्रकाश पाण्डेय,नसीम अंसारी, सुभाष तिवारी,मनोज पाण्डेय, सुबोध पंडित समेत कई जनहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


यह भी पढ़े  सपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सरोज ने भाजपा पर बोला हमला, कहा गरीबों का हक छीना


 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button