Education & CareerLocal NewsNational NewsNews

विश्व के कल्याण में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका – प्रधानाचार्य माली

सादड़ी 28फरवरी।

विश्व के कल्याण में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसने संपूर्ण मानव जाति को ऐसी उपलब्धियों प्रदान की है जिन्हें केवल स्वप्न समझा जाता था। आज इंसान चांद और अंतरिक्ष तक पहुंच चुका है। विज्ञान की बदौलत ही वैज्ञानिक कोविड जैसी भयावह महामारी के लिए वैक्सीन बनाने में कामयाब रहे।

माली ने कहा कि विज्ञान की तकनीक, कृषि, दैनिक जीवन, शिक्षा और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका कविता कंवर ने कहा कि यह दिन रमन प्रभाव की खोज को समर्पित है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का बुनियादी उद्देश्य विज्ञान की अहमियत और इसके उपयोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता उत्पन्न करना है। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम भारत के लिए स्वदेशी तकनीकें है।

इससे पहले सुशीला सोनी व सरस्वती पालीवाल के निर्देशन में विज्ञान चार्ट माडल की प्रदर्शनी लगाई गई तथा भाषण निबंध चार्ट्स निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने सम्मानित किया गया।


यह भी पढ़े   वार्षिकोत्सव में छात्रों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दर्शकों का मोहा मन


इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका कविता कंवर का भी शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर बाहुमान किया गया। मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया। बालिकाओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्नेहलता गोस्वामी, प्रकाश परमार, मधु गोस्वामी, कन्हैयालाल, मनीषा ओझा, गजेन्द्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा 28फरवरी1928को रमण प्रभाव की खोज की स्मृति में पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28फरवरी 1987को मनाया गया। चंद्र शेखर वेंकटरमन पहले ऐसे भारतीय थे जिन्हें 1930में विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार तथा 1954में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

5 Comments

  1. me encantei com este site. Para saber mais detalhes acesse nosso site e descubra mais. Todas as informações contidas são conteúdos relevantes e exclusivos. Tudo que você precisa saber está ta lá.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
01:30