News

पाली में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति की आम बैठक, निष्पक्ष चुनाव कराने सहित कई प्रस्ताव पारित

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति, पाली की आम बैठक 5 मार्च को दुर्गादास नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर पाली में समाज के वयोवृद्ध मोहनलाल जांगिड़ लालकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के आगामी चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में बताया गया कि समिति के वर्तमान अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा का कार्यकाल 10 मार्च को समाप्त हो रहा है। नए अध्यक्ष के चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए एक चुनाव समिति गठित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत बंशीलाल पाखरवाड़, चंपालाल जयपालिया, गणेश किंजा, दिनेश जांगिड़ तथा पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल नागल को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर निष्पक्ष चुनाव करवाने का अधिकार दिया गया।

नवनियुक्त चुनाव अधिकारी चम्पालाल नागल ने बताया कि नवगठित चुनाव समिति के सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद परंपरागत तरीके से चुनाव करवाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूर्वजों द्वारा निर्धारित परंपरा “एक घर से एक वोट” के नियम के अनुसार चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इससे चुनाव प्रक्रिया में समान भागीदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सेवानिवृत्त रीडर मोहनलाल जांगिड़ लालकी ने बताया कि बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि आमसभा आयोजित किए बिना ही समिति के संविधान में संशोधन कर दिया गया था। इसे नियम विरुद्ध बताते हुए उस संशोधन को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया और विधि विशेषज्ञ की राय लेकर उसे निरस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

आम बैठक में घीसूलाल लिंकड़ (पूर्व जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा), ओमप्रकाश लूंजा, मधुसुदन बूढल, भुराराम छड़ीयां, प्रकाशचंद पिडवा, डॉ. बंशीलाल पारखवड़, डायाराम सायल, मोहनलाल नागल, पूनाराम सायल, ढलाराम लिंकड़, गोरधनलाल मिस्त्री, मदनलाल झालुण्डियां, भंवरलाल सायल, अमरचंद रालडियां, नारायणलाल झालुण्डियां सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button