News

Rasmi Panther Attack : राशमी में पैंथर का आतंक, गाय पर हमला कर घायल की , वन विभाग को दी सुचना

राशमी क्षेत्र में पैंथर का आतंक लोगों में दहशत, पशुओं को कर रहा शिकार

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

गुरलां. राशमी क्षेत्र के बनास नदी के पास खेत में एक पैंथर ने गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया इसकी जानकारी कैलाश माली ने बताया कि इससे कोई कई मवेशी को मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग को सुचना दी

चित्तौड़गढ़ ग्रामीण क्षेत्र के राशमी स्थित बनास नदी किनारे में बीती रात एक पैंथर की दस्तक ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। देर रात गांव के एक ग्रामीण सोहन लाल माली के बाड़े में घुसे पैंथर ने अचानक हमला कर एक गाय पर हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद पैंथर जंगल की ओर भाग गया लेकिन गांव में भय और असुरक्षा का माहोल गहराता जा रहा है।

सुबह जब पीड़ित पशुपालक अपने बाड़े में पहुंचा, तो घायल गाय को देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया हालांकि खबर लिखे जाने तक पैंथर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से आसपास के जंगलों में पैंथर की मूवमेंट देखी जा रही थी लेकिन अब पैंथर ने रिहायशी इलाकों में घुसकर हमले शुरू कर दिए हैं। इससे पहले भी यह पैंथर क्षेत्र में नीलगाय और बकरियों का शिकार कर चुका है। अब बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में गहरी चिंता है।

घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि पैंथर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और क्षेत्र में पुख्ता निगरानी व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि भोजन और पानी की तलाश में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं, जिससे हमलों की आशंका बनी रहती है।

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बताया कि पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही विभाग लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहा है और किसी भी संदिग्ध मूवमेंट की जानकारी तुरंत देने की अपील की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे बच्चों और मवेशियों की जान खतरे में है। प्रशासन को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि पैंथर को पकड़ा जा सके और हम सुरक्षित महसूस कर सकें।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button