National NewsLocal News

सादड़ी: एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

डीएमबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में एपीजे अब्दुलकलाम के व्यक्तित्व पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता संयोजक एवं उप प्राचार्य कृष्ण कुमार सवंशा के सानिध्य में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई।

WhatsApp Image 2023 10 06 at 5.36.32 PM 1

प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक उप प्राचार्य प्रकाश परमार एवं नारायण लाल हिंगड़ के निर्देशन में प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग विद्यालय से 32 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें वाद विवाद, निबंध एवं एकल गीत की प्रतियोगिता हुई।

इस दौरान प्रतियोगिता मे ओम प्रकाश शर्मा, उपप्राचार्य जगदीश चंदेल, भंवरलाल सोलंकी तथा कमलेश रिंडर द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। प्रतियोगिता में वाद विवाद (5-8) हिंदी,अंग्रेजी में पूजा जाट एवं मनीष प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह दोनों बालिकाएं राबाउमा सादड़ी की है। वाद विवाद की प्रतियोगिता(9 -12) वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी में अंजू डायलाना कला,तथा इंदर राज देवड़ा डीएमबी सादड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में (5-8) वर्ग में बसंती रा उ मा वि डायलाना कला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।(9-12) वर्ग में निबंध प्रतियोगिता हिंदी में सोनू DMB सादड़ी व अंग्रेजी में इंद्र राज देवड़ा DMB सादड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गीत में निरमा कुमारी राउमावि मांडीगढ़ तथा लता राउमावि डायलाना कला के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में प्रकाश मेवाड़ा, महावीर प्रसाद देव, व्याख्याता नरेंद्र राठौड़, व्याख्याता महेंद्र रावल, हेमंत गर्ग, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button