बड़ी खबरNewsखास खबर

सेवाभारती कार्यकर्ताओ ने सेवा बस्तियों में दिया मेहंदी प्रशिक्षण

प्रांत संरक्षक चन्द्रभान खत्री ने किशोरियों एवं महिलाओं द्वारा बनाई गई मेहंदी के चित्रों का अवलोकन किया और स्वावलम्बन हेतु मार्गदर्शन प्रशस्त किया।

मेहन्दी प्रशिक्षण केन्द्र की संयोजक जशोदा जसरानी ने किशोरियों को बताया कि आप प्रशिक्षित होकर अन्य जरूरतमंद को प्रशिक्षित करें और अपने घर परिवार एवं आस- पड़ौस में स्वयं मेहंदी लगाने हेतु जायें। केन्द्र की निरन्तर देख-रेख जितेन्द्र तेजी द्वारा की गई और बस्तियों में सम्पर्क कर किशोरियों को मेहंदी प्रशिक्षण केन्द्र में आने हेतु आग्रह किया।

सेवा भारती के नगर संयोजक मनीष गज्जा ने किशोरियों से कहा कि सेवा भारती आगामी दिनों में स्वावलम्बन हेतु नए केन्द्र प्रारम्भ करेगी। जिसमें आप सभी जरूर उपस्थित रहना। ताकि विभिन्न प्रशिक्षण आपको दिया जा सके तथा इन बस्तियों में रहने वाली बालिकाओं और किशोरियों को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलम्बी बनाया जा सके।

जैसलमेर। सेवा भारती समिति, जैसलमेर द्वारा स्वावलम्बन आयाम के अनुसार किशोरियों एवं महिलाओं को रोजगारोन्मुख बनाने हेतु निरन्तर सेवा बस्तियों में सिलाई, मेहन्दी, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर, घरेलू उत्पाद निर्माण, कशीदा आदि विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाते हैं। ताकि इन बस्तियों की किशोरियां एवं महिलायें इस हुनर को सीखकर स्वावलम्बी बन सकें।

सेवा भारती के अध्यक्ष हीरालाल साधवानी ने बताया कि अगस्त माह में वाल्मीकी बस्ती एवं मेघवाल पाड़ा बस्ती की किशोरियों एवं महिलाओं को मेहन्दी प्रशिक्षण देने हेतु केन्द्र प्रारंभ किया गया। जिसमें इन बस्तियों की बच्चियों को निशुल्क मेहंदी लगाने का प्रशिक्षण बहिन रागिनी खत्री द्वारा दिया गया। रविवार को मेहन्दी प्रशिक्षण केन्द्र का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सेवा भारती समिति के प्रांत संरक्षक चन्द्रभान खत्री ने किशोरियों एवं महिलाओं द्वारा बनाई गई मेहंदी के चित्रों का अवलोकन किया और स्वावलम्बन हेतु मार्गदर्शन किया। मेहन्दी प्रशिक्षण केन्द्र की संयोजक जशोदा जसरानी ने किशोरियों को बताया कि आप प्रशिक्षित होकर अन्य को प्रशिक्षित करें और अपने घर परिवार एवं आस-पड़ौस में स्वयं मेहंदी लगाने हेतु जायें। केन्द्र की निरन्तर देख-रेख जितेन्द्र तेजी द्वारा की गई और बस्तियों में सम्पर्क कर किशोरियों को मेहंदी प्रशिक्षण केन्द्र में आने हेतु आग्रह किया सेवा भारती के नगर संयोजक मनीष गज्जा ने किशोरियों से कहा कि सेवा भारती आगामी दिनों में स्वावलम्बन हेतु नए केन्द्र प्रारम्भ करेगी। जिसमें आप सभी जरूर उपस्थित रहना। ताकि विभिन्न प्रशिक्षण आपको दिया जा सके तथा इन बस्तियों में रहने वाली बालिकाओं और किशोरियों को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलम्बी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button