News

बैलगाडी में बैठ कर किसान हर बेरे पर दे रहे अक्षत के साथ निमंत्रण, राम काज करने का लिया संकल्प

Sitting in the bullock cart, farmers are giving invitations with Akshat at every turn, pledge to do Ram Kaj.

सादड़ी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे अक्षत से आमंत्रण के साथ समूचा देश राममय होता दिख रहा है। प्रबुद्ध जन युवा शक्ति मातृशक्ति व्यापारी किसान मजदूर सभी लोग राजकाज में जुट रहे हैं। गोडवाड की हृदय स्थली फूलों की नगरी राजकाज में भला कैसे पीछे रह सकती है। सादड़ी नगर का सर्व समाज रामकाज में लग गया है। किसान समुदाय बैलगाड़ी पर बैठ कर बेरे बेरे जाकर अयोध्या से आए अक्षत देकर श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दे रहे हैं। नगर के सभी वार्डो में घर घर जाकर राम काज हो रहा है।

WhatsApp Image 2024 01 04 at 1.34.16 PM 1

 

नगर समिति के विजय सिंह माली व धीरज राजपुरोहित ने बताया कि वार्ड 19 में धन्ना राम माली, सोनाराम माली, प्रभुलाल माली, मालाराम जाट, शिवलाल राईका आदि बैलगाड़ी में बेरे बेरे जाकर अक्षत देकर श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दे रहे हैं।

 

गोविंद मीणा, श्रवण माली, भगवान लाल जाट, भंवरलाल गोयल, भोलाराम राईका समेत दर्जनों कार्यकर्ता रामकाज में लगे हुए हैं। नगर के भादरास स्थित वार्ड नं4 व 5 में फूला भारती आश्रम में रामगिरी महाराज के सानिध्य में पार्षद हेमाराम, कानाराम व वीरमराम चौधरी ने उपस्थित वार्डवासियों को श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी। तत्पश्चात दौलाराम, मगाराम, केराराम, मांगीलाल,लादाराम, मोती लाल, देवाराम के नेतृत्व में घर घर जाकर अक्षत वितरण किए तथा प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया।

IMG 20231224 WA0374

वार्ड 7 में पार्षद नारायण राईका, भंवरलाल माली, सतीश देवासी, कैलाश देवासी के नेतृत्व में वार्ड 21 में रुपचंद गेहलोत व लक्ष्मण गेहलोत के नेतृत्व में, वार्ड 23 में छोगाराम भटनागर के नेतृत्व में घर घर अक्षत दिए जा रहे हैं। वार्ड 26 में भंवरलाल घांची, मांगीलाल सोलंकी, हिम्मत परिहारिया, कपूर परिहारिया के सानिध्य में महिला मंडल ने भजन संकीर्तन शुरू कर वार्ड को राममय बना दिया है।

WhatsApp Image 2024 01 04 at 1.34.15 PM

वार्ड 29 में रामपाल सिंह मेवाड़ा, वार्ड 30 में जोगेंद्र चोयल, मगाराम हिंगड़, वार्ड 31 में घीसूलाल जणवा, भीमाराम चौधरी , वार्ड 35 में राजुपुरी गोस्वामी, पार्षद खूशबू यशवंत लोहार अमित सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम घर घर जाकर अक्षत देकर निमंत्रण दे रही है।

पढ़े संबंधित खबर   मातृशक्ति ने अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए घर घर जाकर दिया न्यौता

अन्य सभी वार्डो में भी अक्षत वितरण का काम चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर नगर के सभी 35 वार्डो में समितियां बना कर अक्षत वितरण व निमंत्रण देने की योजना बनाई गई है।अक्षत वितरण व निमंत्रण देने का यह अभियान 7 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
20:28