State NewsNews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आलेख-सेवा का पर्याय है अखिल भारतीय सादड़ी जैन नारी संगठन

  • सादड़ी 7मार्च।
लेखक – विजय सिंह माली, प्रधानाचार्य श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी जिला पाली

कल 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आज महिला हर क्षेत्र में अग्रणी है। सेवा के संस्कार के साथ जन्म लेने वाली महिलाएं भले इसमें कैसे पीछे रहती। सेवा भाव में महिलाओं की भूमिका सदैव अग्रणी रही है।

WhatsApp Image 2024 03 07 at 17.33.51
बदाम बाई सोलंकी

बदाम बाई सोलंकी के नेतृत्व में सादड़ी की जैन महिलाओं द्वारा निर्मित अखिल भारतीय सादड़ी नारी जैन संगठन अपने सेवा कार्यों के बल पर सेवा का पर्याय बन चुका है। मातृभूमि की सेवा के ध्येय से इस संगठन की महिलाओं ने 2018 में सादड़ी में सेवा कार्य करना शुरू किया। सर्व प्रथम श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता का प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिया।

बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के अनुरोध पर संगठन ने बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए कार्यशालाओं का आयोजन कर जागरुक किया। बालिका विद्यालय सहित तीन विद्यालयों में साठ हजार सेनेटरी नेपकिन बांटे। तत्पश्चात नगर के बालक बालिकाओं को स्वच्छ जल पीने के लिए मिले इस हेतु श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोती लाल हीरालाल जी परमार राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय तथा सरस्वती विद्या मन्दिर को आर ओ उपलब्ध कराए। तत्पश्चात अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत सैकड़ों जरुरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया।

WhatsApp Image 2024 03 07 at 17.25.24
अखिल भारतीय सादड़ी नारी जैन संगठन

अगले प्रोजेक्ट के रूप में सादड़ी के इस महिला संगठन ने जीवदया प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिया गर्मियों के दिनों में प्रतिदिन 2टेंकर जल पशुओं के पीने के पानी की खेलियों में डलवाया। सेवा का काम यही नहीं रुका इन्होंने सादड़ी के श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री मोतीलाल हीरालाल जी परमार वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय व सरस्वती विद्या मंदिर सादड़ी में विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया। इन्होंने मोतीलाल हीराचंद परमार वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय में विद्यार्थियों को बैग व शूज़ उपलब्ध कराएं।


यह भी पढ़े    महिला सशक्तिकरण सशक्त राष्ट्र निर्माण की कुंजी – माली


अपने छठे प्रोजेक्ट के रूप में नगर में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर में 5 कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणों का झूपा व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेबारियो की ढाणी में एक एक कंप्यूटर उपलब्ध कराया। इसी प्रकार सेठ फुटरमल हिम्मत मल बाफना राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं1 में शुद्ध पेयजल हेतु एक आर ओ लगाकर दिया। जीवदया के क्षेत्र में माता महाकाली गौशाला तथा बोकरशाला पिंजरा पोल गौशाला में घास चारा डलवाया।


यह भी पढ़े  मंदरपुरा श्री कृष्ण गौशाला में श्री कृष्ण मन्दिर का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न


नगर की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सेवा भारती द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के लिए सिलाई मशीनें उपलब्ध कराने का तय किया है। अखिल भारतीय सादड़ी जैन नारी संगठन की अध्यक्षा बदामबाई घीसूलाल सोलंकी, उपाध्यक्ष सुनीता विजय मेहता, सचिव सुशीला प्रवीण मेहता के नेतृत्व में सादड़ी की जैन महिलाओं का यह संगठन अहर्निश सेवा कार्य कर रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ यह संगठन अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बना है।
WhatsApp Image 2024 02 25 at 19.10.34

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button