Local NewsShort News

कल्चरल डे पर विद्यार्थियों ने जानी सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, पोस्ट आफिस व यूको बैंक की कार्यप्रणाली

  • सादड़ी 25जुलाई।
  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

कल्चरल डे पर विद्यार्थियों ने सेवा भारती द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, पोस्ट आफिस व यूको बैंक की विजीट कर उनकी कार्यप्रणाली जानी।

शिक्षा सप्ताह प्रभारी प्रकाश कुमार शिशोदिया ने बताया कि सर्वप्रथम प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा का महत्व, उपयोगिता तथा रोजगार के अवसरों की उपलब्धता की जानकारी दी। मनीषा ओझा, मनीषा सोलंकी ने कल्चर की जानकारी दी तथा हाथ के हुनर के महत्व को समझाया।तत्पश्चात सरस्वती पालीवाल, कविता कंवर के निर्देशन में सेवा भारती द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र , रमेश सिंह राजपुरोहित व वीरमराम चौधरी के निर्देशन में यूको बैंक तथा प्रकाश कुमार शिशोदिया के नेतृत्व में पोस्ट आफिस की विजीट कर उनकी कार्यप्रणाली जानकारी दी।

WhatsApp Image 2024 07 25 at 15.35.42

इस अवसर पर स्नेहलता गोस्वामी कन्हैयालाल महावीर प्रसाद मधु गोस्वामी रमेश कुमार वछेटा व गजेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शिशोदिया ने बताया कि शिक्षा सप्ताह में आज स्किलिंग एंड डिजिटल डे मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिक्षा सप्ताह का समापन 28जुलाई को होगा। शिक्षा सप्ताह को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button