News

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई पहलुओं पर ध्यान दे रहा VNNO

दीपक जैन


संस्कार, स्वाभिमान और स्वरोजगार की शक्ति हर जगह पंहुचाना


मुंबई: कहते है आज नारी किसी से कम नही,चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो।लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में महिलाओं को मौका नही मिलता और इसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई व भिवंडी की महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से Vallabh Nari Niketan Organization (VNNO) की स्थापना अंजना कोठारी द्वारा की गई व कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है व आगे भ होते रहेंगे।


संस्था की निदेशक गुणवंती प्रदीप रांका ने बताया कि VNNO संस्था का उद्देश्य महिलाओं को सर्वांगीण सशक्त बनाना है, जिससे वे सशक्त परिवार, समाज और देश निर्माण में अपनी भूमिका का परिचय देने में समर्थ बन सकें। संस्था का विज़न संस्कार, स्वाभिमान और स्वरोजगार की शक्ति को समाज के हर कोने तक पंहुचाना है।संस्था के प्रमुख कार्यों में सेमिनार्स ट्रेनिंग वर्कशॉप्स,सामाजिक अभियान,आत्मनिर्भरता से जुड़ी सभी योजनाओं का हैं।

उन्होंने बताया कि VNNO संस्था की सभी गतिविधियों की जानकारी अब एक विशेष Whatsapp ग्रुप के माध्यम से साझा की जाएगी।इस ग्रुप में सम्माननीय व जागरूक सदस्यों को जोड़ा गया है व जोड़ा जाएगा।रांका ने कहा कि यह ग्रुप केवल सूचनात्मक है – जहां कोई प्रमोशनल या अनावश्यक संदेश नहीं होंगे।

रांका ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करना उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक हो सकती हैं और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से महिलाएं अपने स्वास्थ्य का बेहतर तरीके से ध्यान रख सकती हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयत्न होंगे, इससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकती हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं।

महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और अन्य सामाजिक समस्याओं से बचाने के लिए प्रभावी कानून और सामाजिक समर्थन प्रणाली की जानकारी दी जाएगी।इन सभी पहलुओं पर ध्यान देकर हम महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं और समाज को अधिक समृद्ध और न्यायपूर्ण बना सकते हैं।संस्था के पदाधिकारियों में संस्थापक अंजना कोठारी व निदेशक मंडल गुणवंती प्रदीप राका,हेमलता जैन,रेखा सोलंकी व पूनम छाजेड़ हैँ।

VNNO संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करती है। इनकी पहल में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।अधिक जानकारी के लिए VNNO ग्लोबल से 8788027488 पर संपर्क करें।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful digital experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
21:21