News

Vastu Tips: आपके आसपास भी हो रही हैं ये चीजें, तो खुशखबरी के लिए हो जाएं तैयार

माना जाता है कि यदि घर में वास्तु नियमों (Vastu Tips in hindi) का ध्यान रखा जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वास्तु के अनुसार देखना काफी शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं इस खास संकेतों के बारे में।

  • IMG 20250805 WA0014
Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail
  • HighLights
    1 एक प्राचानी हिंदू प्रणाली है वास्तु शास्त्र।
    2 वास्तु का ध्यान रखने से आती है सुख-समृद्धि।
    3 कुछ चीजों का दिखना माना गया है शुभ।

गुरलां। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो अगर आपके आसपास दिखाई देती हैं, तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत हो सकता है। ऐसे में अगर आपको भी अपने आसपास यह संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह संकेत आपके आने वाले जीवन के बारे में बहुत ही शुभ हो सकते हैं।

WhatsApp Image 2025 08 17 at 11.10.40

शुभ हैं ये घटनाएं

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि सुबह-सुबह मंदिर की घंटियों या शंख की आवाज सुनना काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अगर आपके घर में अचानक से कोई मोहित सुगंध आने लगे, तो यह भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, आपको वह काम पूरा हो सकता है।

इन पक्षियों का दिखना है खास

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आपको अपने आसपास कुछ पक्षी जैसे तोता या फिर उल्लू दिखाई देता है, तो यह भी एक खास संकेत के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पक्षियों का दिखना आपको धन लाभ का संकेत दे सकता है या फिर आपको कई खुशखबरी मिल सकती है।

यह भी है एक शुभ संकेत

वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि अगर आपके घर किसी चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो यह भी एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। इसके साथ ही चिड़िया के घोंसला बनाने को इस संकेत के रूप में भी देखा जाता है कि आपके ऊपर आने वाली कोई बाधा टल गई है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button