Education & CareerNewsराजस्थान

विजयसिंह माली ने अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी पद का कार्यभार संभाला

सादड़ी-देसूरी, 5 सितंबर। पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी के प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने आज देसूरी ब्लॉक के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) के रूप में पद ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देसूरी ब्लॉक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र बनाना है।

IMG 20250905 WA0018

पदभार ग्रहण अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई, संदर्भ व्यक्ति हिम्मत मेंशन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कपूर चंद प्रजापत, अशोक कुमार, वरिष्ठ सहायक मदनलाल माली, अमित कुमार, निशांत कुमार, कनिष्ठ सहायक मोहनलाल, फारख मोहम्मद, कैलाश कुमार, मांगीलाल रांगी, गुलाब राय माली, नारायण लाल सहित कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

IMG 20250905 WA0017
कार्यभार ग्रहण करते हुए अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजयसिंह माली

इसके पश्चात वकील मंडल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित, माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान के सह संरक्षक शांति लाल देवड़ा, अध्यक्ष किशनलाल देवड़ा, सादड़ी किराणा व्यापार संघ के अध्यक्ष खेताराम गोयल, कूपाराम चौधरी घाणेराव सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिकों ने अभिनंदन किया और विश्वास जताया कि माली के अनुभवों का लाभ पूरे ब्लॉक को मिलेगा तथा देसूरी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा।

इससे पूर्व सादड़ी स्थित पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थियों और नगर के प्रबुद्धजनों ने समारोहपूर्वक माली का अभिनंदन कर उन्हें शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए रवाना किया।

FB IMG 1757086219033 FB IMG 1757086251611

उल्लेखनीय है कि विजय सिंह माली ने पूर्व में मगरतलाव, गुड़ा जाटान, मादा तथा सादड़ी राजकीय बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य रहते हुए शिक्षा व्यवस्था को नए आयाम दिए हैं। वे जिला स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित हो चुके हैं।


लूनिया टाइम्स परिवार की ओर से शुभकामना

लूनिया टाइम्स परिवार की ओर से विजय सिंह माली को देसूरी ब्लॉक के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पद का कार्यभार संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं। माली ने अपने शैक्षणिक जीवन में सदैव समर्पण, ईमानदारी और नवाचार को प्राथमिकता दी है। चाहे वह मगरतलाव, गुड़ा जाटान या मादा विद्यालय हो अथवा सादड़ी बालिका विद्यालय, हर स्थान पर उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाई दी और विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की राह दिखाई। यही कारण है कि उन्हें जिला स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से भी नवाजा गया। हमें विश्वास है कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और दूरदृष्टि से देसूरी ब्लॉक शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। हम आशा करते हैं कि उनके मार्गदर्शन में शिक्षा व्यवस्था और सशक्त होगी तथा विद्यार्थियों का भविष्य और उज्ज्वल बनेगा। लूनिया टाइम्स परिवार उनकी नई जिम्मेदारी में सफलता और दीर्घकालिक उपलब्धियों की मंगलकामना करता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button