सादडी के युवा मोर्चा अध्यक्ष ने किया राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर का स्वागत सम्मान

- सादड़ी
युवा मोर्चा अध्यक्ष नारायण राईका ने युवा कार्यकर्ताओ के साथ किया राष्ट्रीय सचिव देवधर का स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर का भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नारायण राईका के नेतृत्व में स्वागत किया गया। नारायण राईका ने साफा व माला पहनाकर बहुमान किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री चंपत बेनीवाल, कोषाध्यक्ष पुष्कर जोशी, नेमाराम देवासी, यशवंत गर्ग समेत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। दरहसल देवधर सादड़ी रणकपुर के होटल में ठहरे हुए थे. इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने पहुंच कर उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत सम्मान किया।

कौन हैं सुनील देवधर?
पूर्वोत्तर में भाजपा की सफलता का श्रेय वहां पार्टी के प्रभारी रहे सुनील देवधर को भी जाता है. आरएसएस प्रचारक से चुनाव रणनीतिकार बने देवधर ने सत्ताधारी वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ बीजेपी का चुनाव अभियान संभालने के लिए त्रिपुरा का रुख किया था. इससे पहले साल 2014 के आम चुनावों में भी वो वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के कैंपेन मैनेजर थे.
उन्होंने त्रिपुरा में पार्टी के चुनावी भाग्य को पूरी तरह से बदल दिया. वो, राज्य की माणिक सरकार के लिए बड़ी चुनौती के रूप में उभरे और उसे सत्ता से बाहर करने में उनका बड़ा हाथ रहा. 2018 में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए.












