National NewsNews

सेवाभारती के स्वर्गीय हीराचंद हिम्मतमल परमार सेवा केंद्र में महिला एवं बाल विकास केन्द्र का हुआ शुभारंभ

सादड़ी|  सेवाभारती के स्वर्गीय हीराचंद हिम्मतमल परमार सेवा केंद्र में भामाशाह नरेंद्र चांदमल परमार, श्री खेतलाजी मंडल अध्यक्ष दिलीप भंडारी, प्रमोद चंडालिया, केवल मेहता, प्रकाश सोलंकी, महेंद्र पुनमिया, दिनेश जैन, भानु बाई रांका, गुणवंती भंडारी, गुणवंती मेहता, सुनिल पुनमिया, सुरेखा पुनमिया, कंचन बंबोली, भारती सोलंकी, विजय सिंह माली, एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित के सानिध्य में महिला एवं बाल विकास केन्द्र का शुभारंभ भारत माता पूजन व सिलाई मशीनों के पूजन से हुआ।

WhatsApp Image 2024 01 26 at 18.41.56

सेवाभारती प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि सर्वप्रथम सेवाभारती जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद परमार तथा महिला कार्य प्रमुख निकिता रावल के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया। सेवा भारती सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने सेवा भारती परिचय देते हुए सेवा भारती के सेवा कार्यों, सेवा प्रकल्प तथा सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर नरेंद्र परमार ने सेवा भारती के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा सेवाभारती को सहयोग का विश्वास दिलाया।

WhatsApp Image 2024 01 26 at 18.47.40
भामाशाह नरेंद्र चांदमल परमार का बहुमान करते सेवाभारती के जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी

महिला कार्य प्रमुख निकिता रावल ने शुभारंभ हुए प्रकल्प में हुए पंजीयन तथा दिनचर्या की जानकारी दी। इस अवसर पर सादड़ी स्थानकवासी विमेंस आर्गेनाइजेशन मुंबई की ओर से सुरेखा पुनमिया ने सेवा प्रकल्प हेतु पच्चीस हजार का सहयोग करने की घोषणा की। इस पर उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अनुमोदना की। भैया बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसे सभी ने सराहा। जिला कोषाध्यक्ष अरविंद परमार ने आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2024 01 26 at 18.41.29

इस अवसर पर डॉ मानसिंह भदौरिया, शंकर लाल सुथार, गुलाब राम, तेजाराम, राजूपुरी, लालाराम, कालूराम माली, संतोष जांगिड़, भारती सोनी, सुशीला सोनी, विजयलक्ष्मी गोस्वामी, पप्पू सैन, पिस्ता रावल, माया कंवर, सरोज, नीतु शर्मा सहित कई प्रबुद्ध जन व मातृशक्ति उपस्थित थीं।
उल्लेखनीय है कि सेवाभारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन तथा सामाजिक आयाम के सेवा कार्य कर रही है। सादड़ी नगर में भी बालसंस्कार केंद्र, योग केंद्र व वैभव श्री का संचालन कर रही है। इस सेवा केंद्र में पहले बैच में 20 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जाएगा।


यह भी पढ़े   सेवाभारती संगठन का परिचय, समाज में सेवाकार्य, युवाओ को इसमें सम्मिलित होने की आवश्यकताओ पर एक नजर


20240120 195229

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button