Short News
अभयशेखर सूरीश्वरजी का चातुर्मास बेंगलुरु में 5 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश

बेंगलुरु – श्री मुनिसुव्रत कुमारापार्क जैन संघ के तत्त्वावधान में नवनिर्मित सुराणा साधना संकुल में तार्किक शिरोमणि,परम पूज्य आचार्य श्री प्रेम-भुवनभानु सूरी समुदाय के सुविशुद्ध संयमी, श्रमणीगणनायक आचार्य श्री अभयशेखर सूरीश्वरजी म. सा. युगप्रधानाचार्य सम परम पूज्य श्री चंद्रशेखर विजयजी म. सा. के शिष्यरत्न मुनिराज श्री गुणहंस विजयजी म. सा. गणिवर्य आदि ठाणा का प्रथम चातुर्मीस का पावन अवसर होने पर संघ में जबरदस्त उत्साह का वातावरण हैं।
गुरुदेव का चातुर्मास प्रवेश शनिवार 5 जुलाई को विजय मुहूर्त में होगा।बहनों को चातुर्मास आराधना कराने हेतू परम पूज्य धर्मप्रेमिका साध्वी श्री संस्कारनिधि श्रीजी म. सा.आदि ठाणा पधारेगी।
चातुर्मास स्थल :: सुराणा साधना संकुल, 81, रेल्वे पैरेलेल रोड. कुमारापार्क वेस्ट, बैंगलुरु













