“दि लॉयर्स एसोसिएशन” कानपुर के आवाहन पर हजारों अधिवक्ता सड़को पर उतरे, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन को पुलिस कमिश्नरेट लागू उपरांत मिली शक्तियों के दुरूपयोग व अधिवक्ता उत्पीड़न व निरंकुशता के विरोध में “दि लॉयर्स एसोसिएशन” कानपुर के आवाहन पर हजारों अधिवक्ता सड़को पर उतरे, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

कानपुर/ कानपुर कमिश्नरेट को पीड़ितों व जरूरतमंदों को तत्काल न्याय प्रदान करने हेतु मिली शक्तियों का दुरुपयोग खुद पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के गलत रवैया की रोकथाम हेतु “द लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर” के आवाहन पर आज हजारों अधिवक्ता आक्रोषित होकर सड़क पर उतर गए । अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च किया और सरकार को चेतावनी दी कि यदि वह पुलिस के गलत व द्वेषपूर्ण रवैया पर रोकथाम नहीं लगाती है तो समाज बड़े आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा । प्रदेश सरकार ने कमिश्नरेट लागू कर जनता को सहज न्याय मिलने के लिए जो शक्तियां प्रदान की थी उनका पुलिस प्रशासन द्वारा ही दुरुपयोग करके कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहे है।
पुलिस बदले की भावना से अधिवक्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जो घृणित व असंवैधानिक कार्य किया जा रहा है जिसे रोका जाना नितांत आवश्यक है अन्यथा अधिवक्ता समाज पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन जारी करेगा।
इस पैदल मार्च में प्रमुख रूप से “द लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर” अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रशासन आशीष पांडे, उपाध्यक्ष पुष्करघर द्विवेदी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय प्रेम शंकर मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश प्रसाद साहू, संयुक्त मंत्री प्रशासन भानु प्रताप सिंह चौहान, वरिष्ठ कार्यकारिणी से बुद्ध प्रकाश, धर्मपाल सिंह भदोरिया, यश कुमार सिंह शुक्ला, अभय गौड़, यादवेंद्र सिंह यादव, सूर्य प्रकाश बाजपेई एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी से राजीव कुमार शुक्ला, बबलू पाल, रश्मि गुप्ता, अवधेश सिंह तोमर, ज्योति शर्मा, शिवम पांडे के साथ-साथ नेशनल मीडिया प्रेस क्लब की अधिवक्ता कमेटी एवं प्रशांत मिश्रा एडवोकेट, चेतन श्रीवास्तव एडवोकेट, केशव तिवारी, सचिवेंद्र सिंह एडवोकेट, दिनेश शुक्ला एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष, पवन तिवारी एडवोकेट, धनराज सिंह चौहान एडवोकेट, चंद्रभान एडवोकेट, पंडित रविंद्र शर्मा एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष, मनोज कुमार पांडे एडवोकेट, अरविंद दीक्षित एडवोकेट, इमरान अली एडवोकेट, प्रदीप यादव एडवोकेट, दिनेश मिश्रा एडवोकेट, विशाल चौहान एडवोकेट, नरेश चंद्र त्रिपाठी उर्फ कट्टा गुरु एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष, श्याम सिंह राणा एडवोकेट, राणा जय बहादुर एडवोकेट, गौरव पांडे एडवोकेट, गौरव मिश्रा एडवोकेट, कपिल देव सचान एडवोकेट पूर्व महामंत्री, आदित्य सिंह एडवोकेट पूर्व महामंत्री, शरद शुक्ला एडवोकेट पूर्व महामंत्री, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया एडवोकेट, अभय शर्मा एडवोकेट, नवनीत पांडे एडवोकेट,देशबंधु तिवारी एडवोकेट, सागर यादव एडवोकेट,अंकुर गोयल एडवोकेट, बृजेंद्र उपाध्याय एडवोकेट, आकाश मिश्रा एडवोकेट, नरेंद्र अस्थाना एडवोकेट, अभिषेक तिवारी एडवोकेट पूर्व महामंत्री,आकाश तिवारी एडवोकेट सहित हजारों अधिवक्ता रहे शामिल ।









