टुंडी न्यूज

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का 7 वां चरण संपन्न

  • टुण्डी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे 15 जून से 30 जून तक धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आज़ 7 वां चरण‌‌‌ दुर्गारायडीह नया प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया.


जहां जनजातीय एवं अनुसूचित जनजाति महिलाओं की अच्छी खासी उपस्थिति देखने को मिली।इस शिविर में उपस्थित सभी लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया एवं स्वीकृति पत्रों से सम्मानित किया। शिविर के माध्यम से लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन योजना समेत कई योजनाओं की स्वीकृति ऑन द स्पॉट की गई ।साथ ही कटनियां गांव में भी धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मौके पर टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद, मुखिया गरीबन बीबी, प्रभारी पणन पदाधिकारी ओमप्रकाश दास, पंचायत सेवक नीरज सिन्हा,टुण्डी कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार सौरभ,पर्यवेक्षिका दीपा सिन्हा, सुनीता मरांडी, आजाद अंसारी, शहजाद अंसारी समेत प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button