Short News
पार्षद बुबकिया की धरने की चेतावनी के बाद आवारा कुत्तों के लिए जागा पाली जिला प्रशासन

कुत्तों के कारण गन्दगी और शहर के भीतरी क्षेत्रों में भय का माहौल व्याप्त था जिसके कारण पार्षद विकास बुबकिया ने कई बार् पत्राचार किया था लेकिन जिला परिषद द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही कुत्तों के सन्दर्भ में नही होने के कारण जनता के साथ हड़ताल पर बैठने कि अंतिम चेतावनी पत्र के रूप में 6 दिन पूर्व दिया गया था.

जिसके परिणाम स्वरुप xen कलीम असरफ के नेतृत्व में मंगलवार को नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा अशोक रल की टीम बनाकर नवाचार करते हुए बिना गले में फंदा डाले नेट के स्टील की रिंग वाले शिकन्जे द्वारा सावधानी पूर्वक बिना चोटिल किये ( जैसा की पत्र में उल्लेखित था की चोटिल किये बिना पकड़ना है) कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरु किया गया जिसमे वार्ड नम्बर 37 के सेठों का बास, हाथी घोड़ा मंदिर रोड़, देरासर गली आदि से उनको पकड़ा गया, आगे भी यह अभियान जारी रहेगा ऐसा आश्वासन मिला है.












