News

मॉडर्न पब्लिक स्कूल बेहड़ा-कमारडीह में धूमधाम से मना बाल दिवस समारोह

टुंडी प्रखण्ड स्थित बेहड़ा – कमारडीह के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को बाल दिवस काफ़ी धूमधाम से मनाए गए|


 

जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, विद्यालय प्रबंधन के द्वारा अंतरा सदनीय विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं जैसे : – बालगीत, कविता वाचन, भाषण, निबंध लेखन, संगीत, नाटक, चित्रकला एवं क्विज़ प्रतियोगिताएं इत्यादि आयोजित किए गए जिसमें कुल 91 अंक अर्जित कर दामोदर सदन विजेता एवं 88 अंक अर्जित कर गंगा सदन उपविजेता बने |

WhatsApp Image 2025 11 15 at 10.59.42 AM

विजेता दामोदर सदन, उप विजेता गंगा सदन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के चेयरपर्सन मोहम्मद सलाहुद्दीन एवं प्रधानाध्यापक मोहम्मद इरशाद ने संयुक्त रूप से पुरुस्कृत एवं सम्मानित किए और उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दिए |
विद्यालय के चेयरपर्सन ने बच्चों को देश का भविष्य एवं राष्ट्र निर्माता बताया तथा देश के सभी बच्चों को बाल दिवस की ढेर सारी बधाईयां एवं असीम शुभकामनाएं दिए |
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद आसिफ़ ने किए | मौके पर विद्यालय के टीचर्स इंचार्ज सिंटू कुमार मंडल, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ, बच्चें एवं सैकड़ों अभिभावकगण उपस्थित थे

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button