मोदी ने महिलाओं को केंद्रित रखते हुए सभी विकास योजनाए लागू कराई- रक्षा भंडारी
पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, ये प्रधानमंत्री मोदी और आपके एक वोट के कारण हो रहा है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 में विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ भाजपा महिला मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

भीलवाड़ा 16 अप्रैल
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा कि प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मंडावत, महिला मोर्चा जिला प्रभारी सिंपल वैष्णव, जिला प्रमुख बरजी देवी भील, जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, जिला संयोजक मंजू चेचानी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ,भीलवाड़ा लोकसभा सहप्रभारी गजपाल सिंह राठौड़, रेखा परिहार अध्यक्ष नगर पालिका हमीरगढ़, शिवांगी कानावत युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, मीरा कराड प्रदेश एसटी मोर्चा कार्य समिति सदस्य के आथित्य में संपन्न हुआ प्रारंभ में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केंद्रित करते हुए सभी विकास योजनाएं बनाई गई है जिससे 70% योजनाओं का लाभ महिलाएओ ने उठाया है पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके एक वोट के कारण हो रहा है आपका वोट की ताकत से देश को मजबूत सरकार दी और सरकार देश हित में मजबूत कदम उठा रही हैं ।
भंडारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भजनलाल सरकार महिलाओं के आर्थिक शैक्षिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है उन्होंने महिला मोर्चा के विविध छोटे-छोटे कार्यक्रमों के द्वारा आम जनता से जुड़ने को कहा, सभी महिलाएं एकजुट होकर अपने को भीलवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल मानकर भाजपा को वोट दिलाए
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी में जानकारी देते हुए बताया कि महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी पिंकी मंडावत में तीन तलाक तथा महिलाओं की आत्म सम्मान के लिए शौचालय निर्माण, धुएं से मुक्ति के लिए उज्ज्वला योजना जैसी अनेक महिला कल्याणकारी महिलाओ के हित निर्णय लिए हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने 50% आबादी नारी शक्ति वंदन कानून संसद के उद्घाटन के समय नारी को शक्ति मानते हुए 33% आरक्षण विधानसभा व लोकसभा में दिया है मुस्लिम वर्ग की महिलाओं के लिए तीन तलाक का कानून लागू कराया है उन्होंने महिलाओं से आहान किया कि ज्यादा से ज्यादा मतदान भाजपा के पक्ष में कराये लोकसभा सहप्रभारी गजपाल सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा राजस्थान का सबसे सशक्त मोर्चा है उन्होंने कहा कि पद के पीछे भागेंगे तो पद दुर जाएगा और काम के पीछे भागेंगे तो पद आपके पास आएगा लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मतदान है एवं लोकतंत्र की जननी बुथ होता है महिलाए अपनी पूरी ताकत से 80% से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान कराये महिला सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ,रेखा पूरी, नाथी देवी कुमावत एवं आरती कोगटा भी मंचासीन थी
सम्मेलन में सुमित्रा पोरवाल, सुलक्षणा शर्मा, मीनाक्षी नाथ, सीमा सोनी, नेहा नागर ,ज्योति आशीर्वाद, ईन्दू टॉक ईन्दू बंसल ,रेखा पुरी
संगीता त्रिपाठी, रेखा शर्मा, सुनीता गुप्ता, रजनी जैन, नैना व्यास ,रोमा लखवानी शारदा आचार्य, अनुराधा कंवर, डिंपल ईनाणी, चंदा सोनी, कल्पना तिवारी, सुशीला डाड ,मोना डाड लीला साहू, ज्योति यादव संपत्ति रावत, प्रेम जाट, सोनिया गहलोत, संगीता अग्रवाल, पिंकी शर्मा, दीपा सोनी, कल्पना तिवारी सम्मेलन में उपस्थित थी. महिला मोर्चा सम्मेलन का अंत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा संयोजक मंजू चेचानी ने आभार व्यक्त किया।
Sorry, there are no polls available at the moment.
You made some nice points there. I did a search on the subject matter and found most guys will approve with your website.