श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज पाली के वार्षिक कैलेण्डर और विश्वकर्मा जयंती निमंत्रण पत्रिका का विमोचन

🔱 श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज पाली 🔱
वार्षिक कैलेंडर 2026 एवं विश्वकर्मा जयंती महोत्सव निमंत्रण पत्रिका का विमोचन
-
सच की कलम थमी, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी का देहावसानFebruary 10, 2026
मकर संक्रांति पर शुभ एवं ऐतिहासिक आयोजन
पाली। मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर
श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला एवं
श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति, पाली
की ओर से प्रकाशित विश्वकर्मा पंचांग 2026 तथा
विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 2026 की निमंत्रण पत्रिका का
भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह आयोजन जांगिड़ समाज भवन, दुर्गादास नगर, पाली में
भरतनन्द गिरी महाराज की शुभ निश्रा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा,
महिला मंडल अध्यक्ष तरूणा धामू एवं
जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश इन्द्राणीया
सहित समाज के गणमान्यजनों द्वारा वार्षिक कैलेंडर 2026 एवं
विश्वकर्मा जयंती महोत्सव की निमंत्रण पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया।

विमोचन के पश्चात प्रथम निमंत्रण
श्री गणेश जी महाराज एवं
सृष्टि रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी को अर्पित किया गया।
इसके बाद जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री एवं
उपखण्ड मजिस्ट्रेट विमलेन्द्र राणावत को भी
निमंत्रण पत्रिका भेंट की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया कि समाज बंधुओं एवं
समाज के युवाओं द्वारा घर-घर जाकर कैलेंडर एवं
निमंत्रण पत्रिका का वितरण किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक सदस्य
को आयोजन की जानकारी मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन
दुर्गाराम सायल, इन्द्र प्रकाश जांगिड़, अमराराम बूढल, मोहनलाल नागल,
रामचन्द्र नागल, एडवोकेट दिलीप जांगिड़, शान्तिलाल आसदेव,
तुलसाराम दायमा, केवल नागल, ओमप्रकाश लिकड़, भावेश नागल,
राजेन्द्र मेहलूणिया, नीतू किंजा, सपना नागल,
पार्वती कीजा, कमला नागल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
जिला प्रचार मंत्री – श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज पाली












