


IMPORTANT UPDATE
आरएएस भर्ती 2024
आवेदन और सेवा प्राथमिकता भरने का अंतिम अवसर
जयपुर | 23 मार्च 2026 | 10:30 PM
Related Articles
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा-2024 के मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम भरने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है।
अंतिम तिथि: 24 मार्च से 25 मार्च 2026 (रात 11:59:59 बजे तक)
इससे पहले अभ्यर्थियों को 19 से 23 मार्च 2026 तक का समय दिया गया था। जो उम्मीदवार इस अवधि में आवेदन और सेवा प्राथमिकता क्रम नहीं भर सके, वे अब इस अंतिम अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
महत्वपूर्ण सूचना:
- यह अंतिम मौका है
- इसके बाद कोई अतिरिक्त अवसर नहीं मिलेगा
- अन्य सभी शर्तें पूर्व प्रेस नोट के अनुसार रहेंगी
आयोग सचिव के अनुसार, 8 अक्टूबर 2025 को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम तथा 26 दिसंबर 2025 और 18 मार्च 2026 को जारी परिणामों में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही यह अवसर दिया गया है।
© परीक्षा अपडेट | राजस्थान | 2026











