News

उप मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष की माता को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

जयपुर।  उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ के गांव काठूवास पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

इस दौरान डॉ. बैरवा ने दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।

उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा श्री टीकाराम जूली सहित शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button