News

ऐसीबीईओ विजय सिंह माली ने मेगा पीटीएम व प्रवेशोत्सव की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

देसूरी। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय , राजकीय प्राथमिक विद्यालय दाणियो का बास, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैरों कांकर नारलाई का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया तथा स्टाफ की बैठक लेकर 25मार्च को होने वाली मेगा पीटीएम व 27मार्च से प्रारंभ होने वाले प्रवेशोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नारलाई की संस्था प्रधान केशवंती मीना ने बताया कि माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया । समस्त स्टाफ उपस्थित मिला व विद्यालय विभागीय निर्देशानुसार संचालित पाया गया।

माली ने प्रार्थना सभा का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जीवन के बारे में जानकारी दी तथा उसके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया तत्पश्चात माली ने विद्यालय अभिलेखों की जांच की व योगात्मक आकलन तृतीय व दक्षता आधारित आकलन की जानकारी ली। तत्पश्चात माली ने स्टाफ बैठक लेकर 25मार्च को होने वाली मेगा पीटीएम के बारे में चर्चा की।

इसी प्रकार 27मार्च,6अप्रेल,10अप्रेल व 15अप्रेल को होने वाले प्रवेशोत्सव सघन सर्वे अभियान की तैयारियों का फीडबैक लिया। संस्था प्रधान केशवंती मीना ने बताया कि सभी शिक्षकों को प्रवेशोत्सव हेतु वार्डवार मौहल्ले आवंटित कर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 25प्रतिशत के हिसाब से शिक्षक अपने को आवंटित तिथि को डोर टू डोर संपर्क कर हाऊस होल्ड सर्वे कर3से 18वर्ष आयु वर्ग के अनामांकित,ड्राप आउट,प्रथम प्रवेश योग्य को चिह्नित कर शिक्षक एप द्वारा डिजिटल प्रवेशोत्सव माड्यूल पर प्रविष्टि कर विद्यालय से जोड़ेंगे।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने कहा कि कोई भी बालक बालिका विद्यालय से वंचित नहीं रहे तथा 1अप्रेल को सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण करना सुनिश्चित करे।

इस पर संस्था प्रधान केशवंती मीना ने विश्वास दिलाया कि उनके आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर सुनिता गोस्वामी, प्रियंका सोनल,नीतु वैष्णव, विशाल सुथार, लोकेंद्र राठौड़ व भगवान सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

तत्पश्चात ऐसीबीईओ विजय सिंह माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दानियों का बास व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैंरों कांकर का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।इसी प्रकार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई का औचक निरीक्षण किया।

माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई में सत्र 2026-27के लिए पाठ्य-पुस्तक डिपो पाली से प्राप्त निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को अधीनस्थ विद्यालयों में वितरण की प्रभारी इकबाल से जानकारी ली व राज्य स्तरीय समान परीक्षा का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान डिंपल देवड़ा, किशोर कुमार, गुलाब सिंह राणावत, दिनेश कुमार सुमन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

उल्लेखनीय है कि 25मार्च को मेगा पीटीएम में अभिभावकों को उनके विद्यार्थियों की परीक्षा परिणाम व शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया जाएगा।इस वर्ष 1अप्रेल से नया सत्र प्रारंभ हो जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button