SportsEntertainmentNews

राजस्थान: राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023

गोडवाड़ की आवाज

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले की ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में एक साथ हजारों खिलाड़ियों का मैदान में प्रतिभा दिखाना गौरवशााली पल है। हम सभी ने मिलकर देश के सामने एक खेल इतिहास रचा है। खेल प्रोत्साहन की दिशा में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023 का आयोजन नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। यह खेल अब हर वर्ष आयोजित कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर खेल माहौल तैयार करने के लिए गत वर्ष राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आयोजन किया गया था। इसमें हर वर्ग और उम्र के लगभग 30 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह संख्या इस बार 58.51 लाख पहुंचना एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक खेल-2023 खेलों से शहरों से लेकर हर गांव-ढाणी में खेलों का सकारात्मक माहौल बनेगा।  इससे आने वाले वर्षों में ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ, एशियन जैसे विश्वस्तरीय आयोजनों में राजस्थान के खिलाड़ी पदक जीतते नजर आएंगे।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने ओलम्पिक खेल-2023 में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं रखी है। आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, नौकरियों में आरक्षण, पुरस्कार विजेता राशि में कई गुना बढ़ोतरी, खेल मैदानों का विकास सहित हरसंभव प्रयास किए गए हैं। सीएम ने कहा कि अब देश के अन्य राज्यों में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल और राज्य की खेल नीतियों की चर्चा होना हमारी खेल के प्रति दूरदृष्टि और सफलता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button