News
कंवलियास से भक्तों की पैदल यात्रा मालासेरी डूंगरी पहुंची

कंवलियास स्थित श्री देवनारायण मंदिर से भक्तों की पैदल पदयात्रा डीजे के साथ मालासेरी डूंगरी पहुंची। ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण के ध्वज की पूजा-अर्चना कर उसे चढ़ाया।

मालासेरी डूंगरी के मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल ने सभी श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुकेश गुर्जर, भागचंद गुर्जर, मस्तान नाथ योगी, गजमल गुर्जर, मुकेश जाट, रणजीत गुर्जर, चम्पालाल गुर्जर, कैलाश गुर्जर, जगदीश गुर्जर, रौनक जाट, हिमांशु, देवराज, दीपक, दीपू, राकेश, महेंद्र, चेतन, हंसराज, भूपेश, पुखराज, गोपाल और कमलेश सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।















