कांकिया पुलिस स्टेशन के पीएसआई प्रमोद महिपति पाटिल को पदोन्नति

वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट के मीरा-भायंदर स्थित मीरा रोड/कांकिया पुलिस स्टेशन के पीएसआई प्रमोद महिपति पाटिल को पुलिस उप-निरीक्षक से सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
प्रमोद पाटिल मीरा रोड स्थित कांकिया पुलिस स्टेशन में पुलिस उप-निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यों और सेवाओं को देखते हुए, महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के बाद, मीरा-भायंदर के उनके परिचितों और साथी पुलिसकर्मियों सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदोन्नति मिलने के बाद, उनके मित्र, परिवार और कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग बेवर्ली पार्क पुलिस चौकी पर उन्हें बधाई देने आए। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए, प्रमोद पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने मेरे कार्य की सराहना और सिविल सेवा के प्रति अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करने के लिए मुझे पदोन्नति से सम्मानित किया है। प्रमोद पाटिल ने उन्हें और बधाई देने आए सभी परिवार, मित्रों और सहकर्मियों को धन्यवाद दिया।














