NewsPolitics

कारोई में सहाडा विधानसभा भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलनः विधायक पितलिया व जिलाध्यक्ष मेवाडा बोले- कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

गुरलाँ/ सत्यनारायण सेन।   गुरलाँ क्षेत्र के कारोई में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन किया गया। हनुमान मन्दिर प्रागण में हुए। कार्यक्रम में भाजपा पुर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी लाल डाड मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। मेवाडा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा एक विशाल पार्टी बन पाई है। उन्होंने बताया कि आज देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकार है।
केंद्र में भी पिछले 10 सालों से पार्टी सत्ता में है। कर्मठ कार्यकर्ताओं की वजह से भाजपा न सिर्फ देश की बल्कि विदेश की भी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

भाजपा सहाडा विधायक लादू लाल पितलिया ने कार्यकर्ताओं से अपील की है वे पार्टी को मजबूत करें। समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा- सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बात रखने का हक और कार्यकर्ताओं की बात को आगे लेकर जाने का हमारा दायित्व है सहाड़ा विधानसभा में विकास के लिए कार्य करेंगे।

Whatsapp image 2025 04 09 at 7.25.36 pm

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा ने कहा कि पार्टी में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। सभी की अपनी पहचान होती है। पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में हर कार्यकर्ता का अहम योगदान है। 

मुख्य वक्ता लक्ष्मी नारायण डा़ड जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया जिला परिषद सदस्य नंदलाल गुर्जर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपलाल जाट सुहाना प्रधान फूल कंवर चुंडावत विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छिपा, कैलाश जी जीनगर ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकरलाल जाट ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह खैराबाद ,कारोई मंडल अध्यक्ष शंभू लाल गुर्जर , हमीरगढ मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी रायपुर मंडल अध्यक्ष मीरा किराड़ ; मोक्कुदा मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी गंगापुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह चुंडावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघ सिंह बड़ोद जगदीश काबरा, भोपाल सिंह पूरावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सेन गुरला, नन्द लाल गुर्जर, मांगीलालगुर्जर ,गोवर्धन लाल गुर्जर, मंडल महामंत्री सावरनाथ योगी, देवा लाल गुर्जर ,देवीलाल राव समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button