कोटबालियान गांव के मन सोलंकी ने राजस्थान कराटे ओपन चैंपियनशिप में प्रथम स्थान व स्वर्ण पदक हासिल किया

बाली क्षेत्र का नाम रोशन किया, जिला स्तर पर हुए सम्मानित
बाली के निकट कोटबालियान गांव निवासी मन सोलंकी पुत्र संपतराज सोलंकी निवासी कोट बालियान ने 67 वीं, 68 वीं राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में लगातार दो वर्षों से पाली जिले का प्रतिनिधित्व कर पांच वाँ स्थान प्राप्त किया और हाल ही में माह जुलाई में श्रीगंगानगर में राजस्थान ओपन कराटे चैंपियनशिप जीत कर प्रथम स्थान व गोल्ड मेडल प्राप्त कर पाली जिले, बाली ब्लॉक सहित गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिसको लेकर सोलंकी को पाली जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर एल एन मंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।

मन सोलंकी के दक्ष प्रशिक्षक व पिता सम्पतराज सोलंकी ने बताया कि मन सोलंकी ने राजस्थान कराटे ओपन चैंपियनशिप में प्रथम स्थान व स्वर्ण पदक हासिल कर पाली जिले का नाम रोशन किया। आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगे।
वर्तमान में छात्र एसडीएस बदामिया कॉलेज बी कॉम प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। इनकी उपलब्धि पर अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेचा, सचिव भरत परमार, प्रधानाचार्य सचेंद्र बोहरा, एडमिन दिनेश चौधरी, सीईओ अमिता गांधी व समस्त कोलेज परिवार और मित्र मंडल ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए भी दी।
राजस्थान कराटे ओपन चैंपियनशिप में प्रथम स्थान व स्वर्ण पदक हासिल कर जिला स्तर पर सम्मानित हुए मन सोलंकी।











