News

कोठार में मगरी वाले बाबा रामदेवजी मंदिर में भक्ति का माहौल, रोजाना उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

  • IMG 20250805 WA0014

उपखंड बाली क्षेत्र के कोठार गांव स्थित लोकदेवता मगरी वाले बाबा रामदेवजी महाराज का ऐतिहासिक मंदिर इन दिनों भक्ति और आस्था का केंद्र बना हुआ है। वर्षों पुराना यह मंदिर अपनी पवित्रता और धार्मिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां रोजाना होने वाली भजन संध्याओं में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति भाव से बाबा के चरणों में हाजिरी लगाते हैं।

मंदिर के पुजारी देदाराम मिना, पालारामजी मिना, लक्ष्मणजी और कपूरजी ने बताया कि गांववासियों की गहरी आस्था के कारण यह परंपरा वर्षों से निरंतर चल रही है। भक्त मिलकर रोजाना भजन संध्या का आयोजन करते हैं, जिससे मंदिर परिसर हर शाम भक्ति गीतों से गूंज उठता है।

करीब एक महीने पहले भक्तों के सहयोग से मंदिर में विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इसमें बाबा रामदेवजी के मंदिर के साथ-साथ बैठक हॉल और अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय श्रद्धालु खेताराम प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां आने वाले भक्त अपनी मनोकामनाएं बाबा के समक्ष रखते हैं और मानते हैं कि उनकी हर इच्छा बाबा की कृपा से पूर्ण होती है। यहां दर्शन करने से मन को आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद की अनुभूति होती है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button