खीमाड़ा में मेघवाल समाज की जिला स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज

- जगदीशसिंह गेहलोत
देसूरी। प्रथम जिला स्तरीय मेघवाल समाज “आंक्शन प्रीमियर लीग” रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता, खीमाड़ा सीजन-1 के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पाली सरपंच संघ जिला अध्यक्ष एवं घाणेराव प्रशासक चंद्रशेखर मेवाड़ा, खीमाडा प्रशासक श्रीपाल वैष्णव, डॉ. जितेन्द्र कुमार मेघवाल (आहोर), ललित आचार्य (खीमाड़ा), महेंद्र मोबारसा, पूर्व प्रधान नवरत्न चौधरी (विधायक प्रतिनिधि), डुंगरसिंह राजपुरोहित (देसूरी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष) जगदीश सिंह गहलोत सहित अन्य अतिथियों के सानिध्य में किया गया।

पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच संघ जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा द्वारा बैटिंग एवं प्रशासक श्रीपाल वैष्णव द्वारा बॉलिंग कर किया गया। उद्घाटन मैच खीमाड़ा और बोमादड़ा टीमों के बीच खेला गया।
समारोह को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर मेवाड़ा ने कहा कि इस भव्य आयोजन में आमंत्रित कर जो मान-सम्मान दिया गया, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने आयोजन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और यह प्रतियोगिता मेघवाल समाज के लिए एक नया इतिहास बनाए। उन्होंने कामना की कि यहां की टीमें भविष्य में राजस्थान स्तर तक पहुंचें।

वहीं प्रशासक श्रीपाल वैष्णव ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज की एकता और खेल भावना पर बल दिया।
इस अवसर पर सरपंच संघ जिला अध्यक्ष मेवाड़ा के निजी सचिव नरेंद्र मेवाड़ा सहित मेघवाल समाज के भामाशाह, समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे, जिससे पूरा माहौल खेलमय और उत्साहपूर्ण नजर आया।













