खुडाला फालना के भरत त्रिवेदी भाजपा पाली जिला के महामंत्री मनोनित

- फालना/पाली
भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ निष्ठावान कार्यकर्ता एवम खुडाला फालना के पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत त्रिवेदी को उनकी कार्य क्षमता एवम पार्टी के लिए समर्पण की भावना को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश से उन्हें भाजपा जिला महामंत्री मनोनित किया भरत त्रिवेदी के जिला महामंत्री की घोषणा से खुडाला फालना सहित पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर हे पार्टी के सभी कार्यकर्ता का विभिन्न माध्यमों से बधाई देने का सिलसिला चालू हे

पार्टी के बाली विधान सभा से विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने उन्हें फोन कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी भरत त्रिवेदी राजनीति के साथ साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हे वह अपने समाज गोडवाड श्रीमाली ब्राह्मण समाज में भी समाज की उन्नति एवम प्रगति के लिए विभिन्न कार्यक्रम करते रहते हे श्री गोडवाड श्रीमाली ब्राह्मण सेवा मंडल ने उन्हें फोन कर संपूर्ण समाज की और से शुभकामनाए दी । भरत त्रिवेदी ने महामंत्री की घोषणा होने के बाद सबसे पहले कार्यकर्ताओं एवम पारिवारिक मित्रो सहित भोलेनाथ मंदिर में अभिषेक एवम दर्शन किए।













