गुलाब बाबा धूणी के मेले का शुभारंभ महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज ने किया

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) क्षेत्र के प्रसिद्ध विशाल श्री गुलाब बाबा की धूणी के मेले का शुभारम्भ आसीन्द सवाईभोज मंदिर के महंत श्री श्री 1008 सुरेशदास जी महाराज ने विधिविधान से धूणी का पूजा अर्चना करके किया। गुलाबपुरा शहर का
नाम संत श्री गुलाब बाबा के नाम पर पड़ा है। कहा जाता है कि उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में निमरावल बाबा की शिष्यता ग्रहण कर खारी नदी तट पर तपस्या की थी। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष यहां भव्य मेला आयोजित होता है। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर ने महंत श्री श्री 1008 सुरेशदास जी महाराज और सभी संतों का शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष सावरनाथ योगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, भाजपा नेता शिव सिंह राठौड़, जीवतराम मैठाणी, ओमप्रकाश दाधीच, कैलाश लढा, बाबूलाल लड्ढा, कान सिंह राठौड़, विकास मेवाड़ा, राजू वर्मा, रंगलाल जाट,हीरालाल गुर्जर, पार्षद हेमंत कुंभकार, राजेंद्र रेगर, सोमेश्वर पांडे, सुखदेव मेघवंशी, अक्षयराज चौधरी, सुनील तोषनीवाल, संदीप पीपाड़ा, दीपक गर्ग, दीपक मेघवंशी, राजीव शर्मा, गोपी गुर्जर सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मेले मे हजारों की संख्या मे श्रद्धाओ व लोगो ने भाग लिया। श्री गुलाब बाबा की धूणी पर मेले के अवसर पर दिन भाई श्रद्धालुओ की भीड़ देखने को मिली, लोगो ने मेले मे स्टालो पर लुप्त उठाया व विभिन्न प्रकार की लगी दुकानों से खरीददारी की। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हेतु जाप्ता तैनात था। अबकी बार खारीनदी मे पानी बहते रहने से बिजयनगर आने जाने के दोनों मार्ग बंद होने से मेला देखने आने वालो को परेशानी उठानी पडी।











