News

जांगिड़ समाज पाली ने मनाया 79 वा स्वतंत्रता दिवस

  • पाली

  • IMG 20250805 WA0014

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

श्री विश्वकर्मा जागिड़ समाज सेवा समिति पाली द्वारा 79 वा स्वतंत्रता दिवस शनिवार 15 अगस्त को प्रात: 8:30 बजे श्री विश्वकर्मा भवन दुर्गादास नगर पाली में मनाया गया।


मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर हॉनरेरी लेफ्टिनेंट पुखराज जॉपिंग, पूर्व वायु सेना सार्जेन्ट महेन्द्र बुढल, समाज अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा, पूर्व प्राचार्य उच्च शिक्षा डाॅ बंशीलाल पाखरवड , वरिष्ठ शिल्प कला मर्मज्ञ रामनिवास बादल, समाज सेवी दलपत राज उमरानियां, महिला अध्यक्ष अयोध्या देवी एवं नवयुवक मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इससे पूर्व अतिथियों का समाज की और परम्परागत स्वागत सम्मान किया गया। सुबेदार पुखराज जोपिग ने कहां की देश सर्वोपरि है तिरंगा हमें राष्ट्र भक्ति का संदेश देता है समाज में सेना की तरह अनुशासन होने पर समाज एकता और संगठन शक्ति को बल मिलता है। वायुसेना सार्जेंट महेन्द्र बुढल ने राष्ट्र की रक्षा में वायुसेना के शोर्य और अनुशासन पर उद्बोधन दिया। बंशीलाल पाखरवड ने तिरंगे के महत्व पर विचार व्यक्त किए। जांगिड़ हनुमान आर्य ने सैनिक और उसकी विधवा मां की एक मार्मिक कविता – वंदन करो उस मां को जो हर मां से बड़ी है। सुनाई जिसकी उपस्थित दर्शकों द्वारा बार- बार तालियां बजाकर मुक्त कंठ से सराहना की गई ।

WhatsApp Image 2025 08 16 at 13.43.06 WhatsApp Image 2025 08 16 at 13.43.07 WhatsApp Image 2025 08 16 at 13.43.07 1

प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य एवं अमरचंद बुढल ने बताया कि कार्यक्रम भामाशाह भंवरलाल आसदेव, हिंगोला कला परिवार के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें श्री विश्वकर्मा जांगिड. समाज सेवा समिति, श्री जांगिड ब्राह्मण नवयुवक मण्डल पाली, एवं श्री विश्वकर्मा महिला मण्डल पाली के सदस्यों का सहयोग रहा। समाज अध्यक्ष रामचन्द्र पिडवा द्वारा सभी समाज बन्धुओं का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन एंकर अशोक जांगिड़ ने किया। अतः में सबको मिठाई वितरण कर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button