News

टावर लगाने का झांसा देकर 12.78 लाख की ठगी, असम से आरोपी गिरफ्तार

Mahesh Puri

भीलवाड़ा। पुलिस थाना करेड़ा ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए टावर लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को असम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दीपु बोरगोहैन (28) निवासी जिला डिब्रूगढ़, असम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा बुद्धराज के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी आसीन्द ओमप्रकाश सोलंकी के सुपरविजन में थाना प्रभारी पुरणमल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी 2025 को प्रार्थी पारसमल गुर्जर निवासी सिंजाड़ी का बाड़िया (चिताम्बा) ने रिपोर्ट दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एयरटेल कंपनी का कर्मचारी बताकर उसके खेत पर मोबाइल टावर लगाने और चौकीदारी की नौकरी देने का झांसा दिया। आरोपी ने 12,000 रुपये मासिक वेतन व 18,000 रुपये मासिक किराया देने का लालच देकर कुल 30,000 रुपये प्रतिमाह का प्रलोभन दिया। इस झांसे में आकर प्रार्थी से करीब 12,78,000 रुपये की ठगी कर ली गई।

IMG 20260405 WA0022

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की लोकेशन असम के विभिन्न जिलों में चिन्हित की। क्षेत्र के साइबर हॉटस्पॉट होने और आरोपियों द्वारा जंगलों व खेतों में छिपकर ठगी करने की प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस टीम ने दो दिन तक जंगल क्षेत्र में कैंप कर सघन तलाशी अभियान चलाया।

स्थानीय पुलिस थाना टेंगाखाट के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिटेन कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में शामिल:

थानाधिकारी पुरणमल, रेवत सिंह (सउनि), कृष्ण कुमार (कांस्टेबल), कमलेश, राकेश एवं महेशदान ने कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाई।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button