News
टुण्डी प्रखंड मुख्यालय पर रजत जयंती समारोह मनाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी

- टुण्डी
टुण्डी प्रखंड मुख्यालय में आज़ मंगलवार को प्रमुख मालती मरांडी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय की संयुक्त उपस्थिति में झारखंड राज्य का 25 वां बर्ष पूर्ण होने पर 15 नवंबर को स्थापना दिवस के दिन रजत जयंती समारोह का आयोजन के पूर्व पांच दिवसीय रजत पर्व मनाने का निर्णय लिया गया जिसका आज़ प्रथम दिन प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने दीप प्रज्जवलित कर शपथ लिया और मनरेगा समेत अन्य विकास योजनाओं के विषय पर चर्चा करते हुए इसे पंचायत स्तर तक इसके अधिकाधिक लाभ पहुंचाने पर बात कर इसके सफ़ल क्रियान्वयन हेतु चिह्नित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य पंचायत सेवक, रोजगार सेवक एवं सभी प्रखंड कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ने समृद्ध झारखंड का शपथ लेकर उसे अंगीकार किया।













