टुण्डी विधायक द्वारा राजगंज में डी एम एफ टी फंड से निर्मित होने वाले दो योजनाओं का किया शिलान्यास

टुण्डी : विधायक मथुरा प्रसाद महतो तथा सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी की सानिध्य में सोमवार को जनहित से जुड़े दो विकास योजनाओं का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया गया। ज्ञात हो कि डी एम एफ टी योजना के तहत बाघमारा प्रखंड के महेशपुर -01 पंचायत अंतर्गत जरमुनई जी टी रोड से लेकर सहदेव सिंह के घर तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास जबकि डी एम एफ टी फंड से ही निर्मित होने वाली दयाबांस बांध का जीर्णोद्धार कार्य का आधारशिला रखा। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि पथ निर्माण कार्य पूर्ण होते ही लोग अपने गंतव्य तक समय एवं सरल रूप से पहुंचेंगे वही बांध के बन जाने से लोगों को कई तरह की सुविधाएं एवं रोजगार मुहैया कराने में सहायक सिद्ध होगा।

मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, ज़िप सदस्या वीणा देवी, मुखिया मनोज कुमार महतो,पंसस सदस्य शनिचर टुडू, विकास महतो, विधायक अनूज बाबूनाथ महतो,बसंत कुमार महतो, मनोज महतो, आनंद महतो, जगदीश चौधरी,अर्जुन महतो समेत बड़ी संख्या में गांव के शुभचिंतक उपस्थित थे।














