News

टुण्डी विधायक ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी, 26 नवंबर (दीपक पाण्डेय) — टुण्डी प्रखंड के पूर्णाडीह पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम कुबरीटांड़ बजरंगबली मंदिर से कारीटांड़ मुख्य पथ तक बनने वाली सड़क का आज मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं टुण्डी के लोकप्रिय विधायक मथुरा प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुबरीटांड़ क्षेत्र का यह पथ लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नई सड़क बनने से स्थानीय निवासियों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में समय की बचत होगी और यह मार्ग ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत है, जिसकी प्राक्कलित लागत 1.73 लाख रुपये निर्धारित की गई है। शिलान्यास के साथ ही इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो का आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, प्रमुख प्रतिनिधि अजय मुर्मू, पूर्णाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी, विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार महतो, सरवन बेसरा, विकास महतो, आनंद महतो, अर्जुन महतो, संवेदक किशोर कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, लालमोहन मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button