News

डिग्री कॉलेज टुंडी में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह हर्षपूर्ण माहौल में संपन्न

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

  • टुण्डी

डिग्री कॉलेज टुंडी में आज दिनांक 31/10/2025 को महाविद्यालय के ‘बिरसा मुंडा सभागार’में प्राचार्य इंद्रजीत कुमार की अध्यक्षता में “राष्ट्रीय एकता दिवस” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार,स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष और भारत रत्न ‘सरदार वल्लभभाई पटेल’ के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम की वक्ता एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर डॉ रानी सिंह ने स्वयंसेवकों तथा विद्यार्थियों को इस अवसर पर देश की अखंडता,एकता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने में सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय योगदान के बारे में बतलाया। भौतिकी विज्ञान के प्रोफेसर डॉक्टर प्रीतम कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के 562 रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत करने का अथक प्रयास किया इसलिए उन्हें लोह पुरुष कहा गया वें स्वतंत्र देश में राष्ट्रीय एकीकरण के प्रति प्रतिबद्ध और अटल रहे।

IMG 20251031 WA0035

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर इंद्रजीत कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक अखिल भारतीय सेवा प्रणाली की स्थापना के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल को ‘भारत के सिविल सेवकों के संरक्षक संत’ के रूप में याद किया जाता है तथा भारत को एक और श्रेष्ठ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है ।छात्रों को देश का भावी भविष्य बताते हुए देश की एकता और अखंडता में योगदान के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर सभी शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ’ भी लिया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रानी सिंह ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button