News

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता पर कायराना हमला करने वाले को कड़ी सजा मिले : शंकर ठक्कर


WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता पर किए गए कायराना हमले से पूरा व्यापारी समाज आहत है। और सभी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

यह हमला सिर्फ मुख्यमंत्री पर नहीं है, बल्कि दिल्ली की आम जनता पर भी है क्योंकि दिल्ली की जनता ने उनको चुना है। इसलिए यह सुनिश्चित हो कि दोषी को कठोर सजा मिले।

महासंघ के महामंत्री तरुण जैन ने कहा कि ये यह घटना निंदनीय है। हमला करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

टैंकर ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष ठक्कर ने कहा कि जिस प्रदेश की महिला मुख्यमंत्री के साथ यह दुर्घटना हो सकती है, यह चिंता की बात है उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी की जानी चाहिए ओर प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दूरस्थ करनी चाहिए।

शंकर ठक्कर ने आगे कहा इस
घटना में शामिल व्यक्ति और उसके पीछे की ताकतों के खिलाफ कार्रवाई हो। प्रदेश के लिए अच्छा काम कर रही बहन रेखा गुप्ता पर हमला करने में विरोधी लोग ही इस तरह की बदतमीजी और शर्मनाक हरकत कर सकते हैं।

ऑल इंडिया जूलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के महामंत्री नितिन केडिया ने कहा कि रेखा गुप्ता अकेली मुख्यमंत्री हैं, जो व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान से सुनकर निवारण का प्रयास करती हैं। उनके दरवाजे हमेशा व्यापारियों के लिए खुले हैं।

शंकर ठक्कर ने आगे कहा कि सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां घटना की संपूर्ण तहकीकात कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button