News

घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

गगन मिश्रा


  • पडरिया तुला।

भीरा थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में मंगलवार देर रात ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया चोर लगभग रात के 2:00 बजे मालपुर निवासी कमलेश राठौर के घर में चोरी के इरादे से घुस आया चोर की आहट सुनकर कमलेश के परिजन जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। चोर चोर की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले भी जाग गए और घेरा बंदी कर दी वही ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख चोर ने भागने का पूरा प्रयास किया लेकिन वह उसमें असफल रहा ग्रामीणों ने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया उसके बाद रस्सी से बांधकर पड़रिया तुला पुलिस को सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चोर को गिरफ्तार कर लिया।स्थानीय पुलिस के अनुसार जो चोर पकड़ा गया है वह एक शातिर चोर है तथा कई अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका है व जेल भी जा चुका है।उससे पूछताछ की जा रही है जल्द ही कुछ अन्य बडी चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद है। भीरा थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से चोरों के हौसले बुलंद हैँ जिस वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ी है जिसमें मंदिर के घंटे की चोरी तीन घरों व शराब की दुकान से लाखों की चोरी भीरा पुलिस इनमें से किसी भी चोरी का पर्दाफाश करने में अभी सफल नहीं हुई है।

WhatsApp Image 2026 01 07 at 5.17.18 PM

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button