देसूरी एसीबीईओ माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोल व चक वरदिया का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश

- बागोल।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोल व राजकीय प्राथमिक विद्यालय चक वरदिया का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोल के संस्था प्रधान गणपतसिंह सोलंकी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया।संस्था प्रधान गणपतसिंह सोलंकी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।

माली ने स्टाफ सदस्यों से विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर गायत्री चौधरी, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार,पेमवीर सिंह,जल सिंह सहित स्टाफ उपस्थित रहा। इससे पहले माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चक वरदिया का अवलोकन कर शाला संबलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान रुपाराम उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।











