News
नवदुर्गा मित्र मंडल का नवरात्रि आयोजन

- भायंदर पश्चिम।
ईदरा कॉम्पलेक्स स्थित देवदर्शन, रत्नदीप, देवछाया बिल्डिंग के नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा पिछले 20 वर्षों से शारदीय नवरात्रि पर गरबा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन परंपरागत रूप से किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शहरवासियों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा से भाग लिया और दांडिया-गरबे का आनंद उठाया।
01 अक्टूबर 2025 – छप्पन भोग और सजावट प्रतियोगिता
इस दिन माताजी को छप्पन भोग अर्पित किया गया।
- मंडल की ओर से बहनों को कूपन प्रदान किए गए और लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित बहनों ने घर पर भोग बनाकर सुंदर सजावट के साथ प्रस्तुत किया।
- प्रतियोगिता के बाद दांडिया खेले गए और फिर सभी भक्तों ने स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया।
- प्रतिदिन गरबे के साथ नाश्ता, चाय और कॉफी की भी व्यवस्था मंडल की ओर से रहती है।




02 अक्टूबर 2025 – दशहरे पर नैवेद्य रूपी महाप्रसादी
दशहरे के शुभ अवसर पर माताजी की नैवेद्य रूपी महाप्रसादी का लाभ खुड़ाला निवासी पुनमीया परिवार ने लिया।
- परिवार के सर्वेसर्वा और मंडल के सक्रिय सदस्य जयंतीभाई (जितेंद्र पुनमिया) ने तन-मन-धन से सेवा दी।
- लाभार्थी परिवार के सभी सदस्यों का साफा पहनाकर, तिलक कर, मालाओं व श्रीफल से सम्मान किया गया।
- महिला मंडल ने भी लाभार्थी परिवार की महिलाओं का तिलक, चूड़ी, माला और श्रीफल से सम्मान किया।
- बारगांव से पधारे मेहमानों का विशेष स्वागत व सम्मान किया गया।
- इस अवसर पर कुमारी कन्याओं का पूजन हुआ और नवरात्रि का व्रत रखने वाले सभी भाई-बहनों को सम्मानित किया गया।
- नैवेद्य रूपी महाप्रसादी में लगभग 1000 भक्तों ने महाप्रसाद का लाभ लिया।
मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता
मंडल की सफलता में कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा, जिनमें प्रमुख हैं:
- पुरुष कार्यकर्ता: दीपक मामा, प्रकाशभाई मोदी, राजेश शाह, जयेशभाई, सोनी, दिलीपभाई बारोट, ललितभाई, रमेशभाई, हितेश जैन, भावेश शाह, किरीट शाह, प्रवीण राठौड़, विक्रम राठौड़, करण धोका (बॉबी), धवल रबारी, काव्य, जिगर पुरोहित, क्रिश मोदी आदि।
- महिला कार्यकर्ता: मिथीला प्रतिक शाह, मिली जयंतीभाई पुनमिया, संतोष जैन, रिंकू राठौड़, ममता राठौड़, छाया मोदी, ममता शाह, रीना आदि।
इन सभी ने भजन, नाश्ता और विभिन्न सेवाओं में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।













