ReligiousNational NewsNewsमहाराष्ट्र

नवदुर्गा मित्र मंडल का माताजी का हवन, 108 दीपक महाआरती और आरती सजावट प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

भायंदर (पश्चिम) | नवरात्रि पर्व पर नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में 30 सितम्बर 2025 को विशेष आयोजन किए गए। भायंदर पश्चिम स्थित ईदरा कॉम्प्लेक्स, देव दर्शन, रत्न दीप और देवछाया बिल्डिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

20 वर्षों से जारी परंपरा

नवदुर्गा मित्र मंडल पिछले 20 वर्षों से नवरात्रि के अवसर पर गरबा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। इस परंपरा के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं भक्तजन एकत्रित होते हैं और माता जी की भक्ति के साथ-साथ डांडिया-गरबा का आनंद उठाते हैं।

IMG 20251001 WA0031

अष्टमी का विशेष हवन

अष्टमी के पावन अवसर पर दोपहर 2:00 बजे हवन का आयोजन हुआ। हवन के लाभार्थी श्री दिलीप शांतीलालजी मेहता (भूति निवासी, रत्न दीप बिल्डिंग) रहे।

मंडल की परंपरा अनुसार लाभार्थी परिवार को कुर्ता, पायजामा और साफा पहनाकर रामदेव हार्डवेयर से नाशिक ढोल की धुन के साथ हवन मंडप तक लाया गया। वहां मंत्रोच्चार और विधिविधान से हवन सम्पन्न कर माताजी को आहुति दी गई।

IMG 20251001 WA0032

108 दीपक की महाआरती

रात 7:00 बजे 108 दीपक की भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। इसका लाभ श्रीमती मंजुला भवरलालजी बाफना, सुपुत्र धीरज बाफना और पुत्रवधु कविता धीरज बाफना परिवार (ईदरा कॉम्प्लेक्स) ने लिया। महाआरती के दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से गूंज उठा।

आरती सजावट प्रतियोगिता और डांडिया

रात 8:00 बजे आरती सजावट प्रतियोगिता रखी गई। इसमें महिलाओं ने विभिन्न आकर्षक तरीकों से आरती सजाकर अपनी भक्ति व कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद डांडिया और गरबा का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके पश्चात लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया और फिर स्वादिष्ट नाश्ते की व्यवस्था की गई। मंडल की ओर से हर दिन विशेष नाश्ता, चाय और कॉफी की व्यवस्था रहती है, जिसका भक्त आनंद उठाते हैं।

आयोजन की सफलता के पीछे सेवाभाव

मंडल के सर्वेसर्वा जयंतीभाई (जितेंद्र पुनमिया, खुड़ाला निवासी) और प्रतिक शाह के अथक प्रयासों से यह आयोजन सफल रहा। दोनों के समर्पण और सेवाभाव की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।

मंडल के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के अनेक कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से सेवा दी। इनमें प्रमुख रूप से —

दीपक मामा, प्रकाश भाई मोदी, राजेश शाह, जयेशभाई, सोनी, दिलीप भाई बारोट, ललितभाई, रमेशभाई, हितेश जैन, भावेश शाह, किरीट शाह, प्रवीण राठौड़, विक्रम राठौड़, करण धोका (बॉबी), धवल रबारी, काव्य, जिगर पुरोहित, क्रिश मोदी आदि शामिल रहे।

साथ ही नवदुर्गा महिला मंडल की महिला कार्यकर्ताओं —

मिथीला प्रतिक शाह, मिली जयंतीभाई पुनमिया, संतोष जैन, रिंकू राठौड़, ममता राठौड़, छाया मोदी, ममता शाह, रीना आदि ने भजन और नाश्ते की सेवा में अहम भूमिका निभाई।

भायंदर पश्चिम स्थित नवदुर्गा मित्र मंडल का नवरात्रि आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकजुटता और संस्कृति संरक्षण का भी उदाहरण है। हवन, महाआरती, प्रतियोगिता और डांडिया-गरबा ने इस आयोजन को भक्तिमय और अविस्मरणीय बना दिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button