NewsPolitics

नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री नारायणलाल कुमावत का रानी में भव्य स्वागत

  • IMG 20250805 WA0014

रानी स्टेशन।  रानी आज नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री नारायणलाल कुमावत के प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत ने माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान ने साफा पहनाया। इस अवसर पर जयन्तीलाल वैष्णव ने माला व दुपट्टा भेंट किया तथा दिनेश जैन ने हार पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माला पहनाकर अभिनंदन किया।

WhatsApp Image 2025 08 16 at 18.07.22

 

कार्यक्रम में पार्षद कुशल राज मेहता, जोधाराम कुमावत, महेश भील, पदम सिंह राठौड़, शंकर सिंह राजपुरोहित, बाबु लाल भाट, मुकेश भंडारी, जयन्तीलाल जैन, अशोक अरोड़ा, ईश्वर सिंह राजपुरोहित, गोविंदलाल परमार, डायाराम चौधरी, चेतन सुथार, पवन मेवाड़ा, सवाराम मेघवाल, किरण गवारिया, प्रवीण ऐरन, पुनाराम चौधरी, रवि धोका, भरत बोराना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके साथ ही भाजपा नेता इंतजार अली अंसारी, विक्रांत अग्रवाल, जसराज सुथार, मनिष बंजारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button