News

पंचायत राज पुनर्गठन, भीलवाड़ा में 3 पंचायत समितियां और 121 नई ग्राम पंचायतें बनेंगी

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

पंचायती राज पुनर्गठन के तहत जिले में 3 नई पंचायत समितियां और 121 नई ग्राम पंचायतें बनेंगी। जिला मुख्यालय से राज्य सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर मंत्रियों की सब कमेटी ने मंजूरी दे दी है।

नई ग्राम पंचायत व पंचायत समिति का गजट नोटिफिकेशन शीघ्र

मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। जिले में पंचायती राज पुनर्गठन के तहत 121 ग्राम पंचायतें नई बनेंगी। तीन नई पंचायत समिति बनेगी

तीन नई पंचायत समितियां बनेगी

वहीं 3 पंचायत समितियां फूलिया कलां, खजूरी और शंभूगढ़ बनाई जाएंगी।

121 नई ग्राम पंचायत बनेगी

नई ग्राम पंचायतों में जहाजपुर में 10, शाहपुरा में 5, सहाड़ा में 2, रायपुर में 6, आसींद में 7, करेड़ा में 12,बनेड़ा में 3, मांडल में 11, बिजौलिया में 4, मांडलगढ़ में 8, कोटड़ी में 13, हुरड़ा में 6 और सुवाणा में 11 नई पंचायतों का सृजन किया जा रहा है। इसके अलावा नई पंचायत समितियों में फूलिया कलां में 6, शंभूगढ़ में 8 और खजूरी में 9 नई पंचायतें बनाई जा रही हैं।

जिला कलेक्टर ने प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजो

ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों के पुनर्गठन एवं परिसीमांकन प्रक्रिया में कलेक्टर जसमीतसिंह संधू ने जिला स्तर पर तैयार प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था।

पांच मंत्रियों की सब कमेटी बनाई

वहां पंचायती राज पुनर्गठन के लिए बनाई 5 मंत्रियों की सब कमेटी में शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को संयोजक बनाया गया था।

अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा

नई पंचायतसमितियों और ग्राम पंचायतों के गठन का अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किए जाने के बाद ही गजट नोटिफिकेशन जारी होगा।

राज्य सरकार के निर्णय के बाद साफ होगी स्थिति

नई पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के गठन और पुरानी के पुनर्गठन के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवा दिए गए हैं। वहां से कितनी पंचायत समितियां और पंचायतें नई बनेंगी। इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ओमप्रकाश मेहरा, एडीएम प्रशासन, भीलवाड़ा

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button